Home Loan Document में ये 7 गलती की तो Loan Delay or Reject पक्का ! (Updated Checklist for 2026)

Updated Home Loan Document Checklist: – दोस्तों, अगर आप अपना Dream Home खरीदने की Planning कर रहे हैं —तो ये Article आपके लिए बहुत Important है।

👉 क्योंकि मैं रोज़ अपने काम में ऐसे Cases देखता हूँ जहाँ सिर्फ 1 Document की गलती से Home Loan Reject या Delay हो जाता है।

Content of Article

😨 Real Story (जो आपको Shock कर देगी)

पिछले महीने मेरे पास एक Client आया — Salary ₹42,000, CIBIL भी 750+

सब Perfect था…

लेकिन Loan 12 दिन Delay हो गया ❌

👉 Reason?

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bank Statement में Salary Proper Reflect नहीं हो रही थी

बस यही छोटी सी गलती।

📌 Home Loan Process में Documents इतना Important क्यों?

Bank/NBFC आपके:

  • Identity
  • Income
  • Property

👉 इन तीन चीज़ों को Verify करता है अगर इनमें थोड़ी भी Problem है

👉 Loan अटक सकता है

📋 Updated Home Loan Document Checklist (2026)

अब मैं आपको Simple + Practical तरीके से Complete Checklist बता रहा हूँ 👇

Salaried Person के लिए Documents

Document Required Common Mistake
KYC (PAN + Aadhaar) Mandatory Address Mismatch
Salary Slip Last 3 Months Old Slip देना
Bank Statement 6 Month Salary Credit Missing
Existing Loan SOA If Any Hide करना

 Self-Employed (SEP / SENP) Documents

Document Required Common Mistake
ITR 2–3 Years Incomplete Filing
P&L + Balance Sheet Mandatory CA Verified नहीं
Bank Statement 12 Months Low Banking
Business Proof GST & Udyam Invalid Certificate

🏢 Property Documents (सबसे Critical)

🆕 Builder Property

  • Flat Cost Sheet
  • Payment Receipts
  • Builder NOC
  • RERA No., OC, CC
  • Agreement Copy

🔁 Resale Property

  • Chain Agreement
  • Seller KYC
  • Society NOC
  • Share Certificate
  • LOD (List of Document)
  • Loan Closure (FCL)

🚨 7 Common Mistakes (90% लोग यही करते हैं)

  • Aadhaar Address Update नहीं
  • Salary Slip mismatch
  • Bank Statement Clean नहीं
  • Old ITR Submit करना
  • Property Documents Check नहीं करना
  • Multiple Loan Apply करना
  • Banker से Confirm नहीं करना

👉 इनमें से 1 भी गलती = Loan Delay / Reject

💻 EKYC और E-Sign Process (New Update)

आज के समय में:

  • PAN Automatic Fetch
  • Aadhaar OTP Verify
  • E-Sign Online

👉 मतलब पूरा Process अब घर बैठे Online

📱 Important Condition

👉 Aadhaar से Mobile Link होना जरूरी है
वरना:

❌ EKYC Fail
❌ Loan Process रुक जाएगा

🏠 Address Proof Issue (Real Problem)

👉 अगर आप Rent पर रहते हैं:

  • Rent Agreement Valid नहीं होता ❌
  • Aadhaar Update करना जरूरी है ✅

💰 Income Proof (Simple समझो)

👨‍💼 Salaried

  • 3 Month Salary Slip
  • 6 Month Bank Statement

💼 Business

  • 2–3 Year ITR
  • 1 Year Banking
  • Business Proof

👉 Banking Strong = Loan Fast Approval

Property Verification (Hidden Factor)

Bank की Technical Team:

  • OC / CC Check करती है
  • Legal Paper Verify करती है

👉 Property Clear नहीं → Loan Reject

⚡ Pro Tip (Experience Based)

👉 90% लोग Documents Last Time पर Arrange करते हैं

👉 और यहीं सबसे बड़ी गलती करते हैं

🧠 Smart Strategy (Follow करो)

✔ पहले Banker से Checklist लो
✔ एक बार में Documents Submit करो
✔ EKYC Ready रखो
✔ Property Paper पहले Check करो

Adress Proof for Rented Customer

जैसा कि मैंने बताया अगर आप Rent पे रहते है तो कई बार आपके पास Current Address Proof नहीं होता हैं सिर्फ Rent Agreement  होता हैं।

ऐसे में आप अपना Rent Agreement  जमा कर सकते हैं, लेकिन Address के लिए Rent Agreement Valid डॉक्यूमेंट नहीं है।

मैंने तो कई बार ऐसे भी देखा है कुछ लोग Rent पे रहते हैं और उनके पास Rent Agreement भी नहीं होता।

updated-home-loan-document-checklist

होम लोन के लिए आपको आपका आधार कार्ड अपडेट करके Bank/NBFC में जमा करना पड़ता है।

हालांकि आधार कार्ड तुरंत अपडेट नहीं होता है तो उसके लिए आप अपने आधारकार्ड का OVD Acknowledgment Copy जमा कर सकते हैं और बाद में आपको Updated आधार कार्ड देना ही पड़ता है।

सिर्फ Rent Agreement होने से आपके Address Proof की Requirement Fulfil नहीं होती है।आधार कार्ड ही एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो जल्दी अपडेट हो जाता।

बाकी वैसे आप ऊपर बताए हुए Address Proof आधार कार्ड के अलावा कोई भी एक डॉक्यूमेंट अगर है तो वो भी आप जमा कर सकते हैं।

Login Fees और Application Form 

दोस्तों Home Loan के समय Registration करने से पहले आपके पास Sanction Letter होने जरूरी होता हैं। जिससे हमारी होम लोन Eligible और बाकी की details का पता चल सके।

जिसके लिए हमें पहले एक Application Form Fill करना पड़ता था ।

लेकिन ये सारी Important Besic Details आपको देनी पड़ती है जिससे आपका एक Application Form system में तैयार होता हैं ।

  • KYC Details
  • Current & Permanent Residence Adress
  • Current Office Adress: – जैसे की Office Name, Official Confirmation, Designation, Office Adress Etc.
  • Property Adress Details: -Developer and Project Name with Property Adress
  • Reference Details: – Application Form के साथ Other Person, friends का Reference देना पड़ता हैं । जिसमे आप Name, Contact No. और Adress दे सकते हैं।
  • Login Fees: – इसके साथ ही आपको Login Fees की Payment भी करना पड़ता है।

जो आप Online सीधा बैंक को कर सकते है। याद रखिये यह Payment आपको किसी Personal व्यक्ति को cash या उसके Account में नहीं करना चाहिए ।

Besic Details While Login or Sanction Process 

  • Current Residence Address
  • Current Office / Business Address
  • Property Address
  • Applicant & Co-Applicant Mother Name
  • Two Reference Details (Name, Mob. No.& Full Address)

Home Loan Document for NRI Person 

दोस्तों KYC डॉक्यूमेंट जरूरी हैं फिर चाहें आप किसी भी प्रकार के लोन का आवेदन करते हैं। NRI होम लोन में भी आपको KYC देना पड़ता हैं। जिससे Customer की Age, Adress आदि का पता चल सकें।

KYC Documents for NRI Person

NRI होम लोन के लिए KYC के रूप में आप Address Proof, PAN Card, Passport & VISA, PIO Card, Driving License या कोई Authorize Certificate का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं।

NRI Proof/PIO Status

अगर आप Indian Passport Holder हैं।तो आप इसके अंतर्गत आप Valid Visa और Residence /Work Permit copy भी Submit कर सकतें हैं।

अगर आप Foreign Passport Holder हैं तो आप इसके अंतर्गत आप Valid OCI (Overseas Citizen if India) / PIO (Person of Indian Origin) card Submit कर सकतें हैं।

Qualification Proof

होम लोन के लिए आपको आपके Education की Latest Degree भी बैंक को Submit करनी चाहिए।

Income Proof

Income Proof के लिए आप 6 महीनें की Salary Slip / Salary Certificate और Bank Statement के रूप में आपको कम से कम आपको 1 Years का NRE/NRO Account Statement Submit करना चाहिए। Appointment /Employment letter Mandatory होता हैं।

Power of Attorney

इस डॉक्यूमेंट की जरूरत तब लगती हैं। जब आवेदनकर्ता उपलब्ध नही रहता हैं। तो उसके Behalf में जिसके नाम पर Power of Attorney Issue हैं वह व्यक्ति पूरा Process करा सकता हैं।

Credit / CIBIL Report

जिस तरह से Normal Case में CIBIL /Credit Detail चेक होती हैं। उसी तरह NRI Case में अपनी Country में से CIBIL /Credit Report आपको स्वयं निकाल कर Submit करना पड़ता हैं।

Live Obligation Details & Related Documents । चल रहे लोन की जानकारी।

दोस्तों जब आप होम लोन लिए आवेदन करते हैं। तो आपका Cibil Details/Score चेक होती हैं। अगर आपके CIBIL में कोई Live Loan दिख रहा हैं।

तो Credit Manager उस लोन का Repayment चेक करने के लिए उस लोन का SOA (Statement of Account) माँग सकता हैं।

इसलिए हमें पहले से तैयार रहने की जरूरत हैं। अगर हमारा कोई लोन चल रहा हैं तो हमें उसकी Repayment Banking / SOA भी बैंक को Submit करनी चाहिए।

🔥 Conclusion (Must Read)

Home Loan लेना आसान है
👉 लेकिन Documents सही होना जरूरी है

अगर आप पहले से Ready रहेंगे
👉 Loan Fast Approve होगा

अगर आपको Home Loan से जुड़ी कोई भी मदद चाहिए तो आप सीधे मुझसे WhatsApp पर Chat कर सकते हैं। मैं इसी Field में Working हूँ तो आपको Personal Guide करूंगा।

बहुत बार बैंक अपनी आवश्कता के अनुसार इसके आलावा कोई और भी डॉक्यूमेंट माँग सकता हैं। जो की आपकी Profile पर निर्भर करता हैं।

एक एक डॉक्यूमेंट देनें से अच्छा होगा की आप अपने Banker से Documents Check List ले लें। और समय निकाल कर एक ही बार में पूरा डॉक्यूमेंट Mail कर दें। जो डॉक्यूमेंट मैंने आपको इस पोस्ट में बताया हैं।

अगर आप इतना भी डॉक्यूमेंट देतें है तो बहुत कम उम्मीद है कि Bank कोई और डॉक्यूमेंट के लिए आपको पूछेगा।

Home Loan FOIR Calculator

FAQ’s

Q. 100% Home Loan लेने का Best तरीका क्या है?

Ans: – India में 100% Home Loan मिलना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि ज़्यादातर Banks 75–90% तक Funding करते हैं।

लेकिन कुछ Smart तरीके जैसे Builder Tie-up, Salary Profile Strong होना और Extra Collateral से 100% Funding Possible हो सकती है।

👉 अगर आप सही Strategy अपनाते हैं, तो Full Funding के Chances बढ़ जाते हैं।

👉 Check Full Guide: – 100% Home Loan लेनें का Best तरीका !

Q. क्या 600 CIBIL Score पर Home Loan मिल सकता है?

Ans: – 600 CIBIL Score Low Category में आता है, इसलिए Direct Loan Approval मुश्किल होता है।

लेकिन अगर आपकी Income Stable है और Banking Strong है, तो कुछ NBFC या Private Banks Loan दे सकते हैं।

Interest Rate थोड़ा High हो सकता है।

👉 600 से कम सिबिल स्कोर पर लोन लेने का Smart तरीका !

Q. सबसे सस्ता Home Loan कैसे मिलता है?

Ans: – सबसे सस्ता Home Loan वही होता है जिसमें Low Interest Rate + Zero Hidden Charges हों। इसके लिए आपको Multiple Banks Compare करना चाहिए और Floating Rate Option चुनना चाहिए।

Processing Fee और Foreclosure Charges जरूर Check करें।

Detail में समझें 👉  सबसे सस्ता होम लोन वो भी बिना Pre-Payment और Foreclosure Charges !

Q. क्या बिना Prepayment Charges के Home Loan मिल सकता है?

Ans: – Yes, Floating Interest Rate वाले Home Loan में ज़्यादातर Banks Prepayment Charges नहीं लेते हैं। लेकिन Fixed Rate Loan में Charges लग सकते हैं।

Loan लेने से पहले Terms जरूर पढ़ें।

Q. क्या बिना Experience Home Loan Job मिल सकती है?

Ans: – Mumbai में कई NBFC और Banks Freshers को Sales Executive / Relationship Manager Role में Hiring करते हैं।

अगर आपकी Communication Skills अच्छी हैं, तो बिना Experience भी Entry Possible है और अगर Performance अच्छा हो तो Income ₹50,000+ आराम से जाती है।

👉 Job Guide Detail: –  Home loan Jobs in Mumbai

Q. क्या Auto या Cab Driver 🚖 को Home Loan मिल सकता है?

Ans: – Yes, अगर Driver की Regular Income और Banking Record Stable है, तो Loan मिल सकता है।

Cash Income को Bank में Deposit करें, 6–12 महीने का Strong Statement बनाएं और Existing Loan Clear रखें।

Bank Statement और Daily Income Proof बहुत Important होता है।

👉 🚖 Home Loan for Auto and Cab Drivers – होम लोन लेते समय ध्यान दे ये बातें !

Q. PF निकालने का सबसे आसान तरीका क्या है?

Ans: –PF निकालने का सबसे आसान तरीका Online UAN Portal या Mobile App के जरिए है।

इसके लिए आपका Aadhaar, PAN और Bank Account Link होना जरूरी है।

Normally PF Claim 5–10 Working Days में Process हो जाता है।

👉 Check Full Process

——————————————————

 आपको एक चीज हमेशा ध्यान में रखना चाहिए की। लोन देनें के लिए दुनियाभर की Banks/Finance Company बैठी हैं। लोन लेनें के चक्कर में कही आप लोन में इतना न डूब जाओ की जिंदगी बार आप उससें बाहर निकल ही न पाओं।

Also Read: – Low Interest on Home Loan – सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन ; होम लोन लेने से पहलें ध्यान इन बातों पर

Friends, I like to know about Finance and share it with you. On this Website you mostly get important Information related to Financial News. Which will help you in the Future and keep you Updated. So Subscribe to the Notifications of my Website.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
trackback

[…] Update Home Loan Documents in Hindi […]

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x